Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Jamtara News : जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल से साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Jamtara News : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में बैठकर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद स्थित शीशम और सागवान जंगल में कुछ लोग साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम दास, जय कुमार दास और हेमंत दास के रूप में हुई है।

IT एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। इसके बाद संदिग्ध खातों को फ्रीज कर दिया गया है।


जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट के तहत कांड संख्या 48/26 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जामताड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !