Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Jamtara News : जामताड़ा में कोयला चोरी रोकने गए होमगार्ड जवान पर हमला, बंधक बनाकर की गई पिटाई

Jamtara News : जामताड़ा शहर स्थित ECL की रेलवे साइडिंग में शनिवार सुबह कोयला चोरी रोकने गए एक होमगार्ड जवान पर भीड़ ने हमला कर दिया। आरोप है कि जवान को बंधक बनाकर पास के गांव ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जवान को मुक्त कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह बड़ी संख्या में लोग रेलवे साइडिंग से कोयला ले जाने पहुंचे थे। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

ग्रामीणों ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, पुलिस दोनों पक्षों के दावों की कर रही जांच

आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने होमगार्ड जवान मिलन दास को बंधक बनाकर एक गांव में ले जाकर उसकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज महतो अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जवान को भीड़ से मुक्त कर थाना पहुंचाया।


वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि विवाद की शुरुआत होमगार्ड जवानों द्वारा कथित अभद्र व्यवहार और एक युवक के साथ मारपीट के बाद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !