Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jamtara News : बांसपहाड़ी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो घायल, महिला की हालत गंभीर

Jamtara News : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसपहाड़ी के पास सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान एकतारा गांव निवासी मिथला देवी और झलकु महतो के रूप में हुई है।
महिला की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया


जानकारी के अनुसार, दोनों पबिया से अपने घर एकतारा लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मिथला देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जबकि झलकु महतो का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !