Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jharkhand News: गिरिडीह सदर अस्पताल में हड़कंप, परिसर में खड़ी 108 एम्बुलेंस में लगी भीषण आग

Jharkhand News: गिरिडीह, शहरी क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल के परिसर में खड़ी 108 एम्बुलेंस सेवा की एक सरकारी एम्बुलेंस में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 
क्या है पूरा मामला 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल परिसर में खड़ी एम्बुलेंस से धीरे-धीरे धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत नगर थाना की पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। 
नगर थाना की पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से एम्बुलेंस को काफी नुकसान पहुंचा है, समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। आशंका जताई जा रही है कि एम्बुलेंस में लगी बैटरी में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। फिलहाल अग्निशमन विभाग द्वारा आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !