Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Jharkhand News: गोड्डा में फिर खून से लाल हुआ NH-133, हाईवा की टक्कर से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। महागामा थाना क्षेत्र के गोड्डा, महागामा राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर गम्हरिया के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बुलेट सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान, दोस्ती बनी आखिरी सफर की गवाह
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विपिन कुमार (30 वर्ष) निवासी कटिहार (बिहार) और सत्यम कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी नूनाजोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गहरे दोस्त थे और किसी काम से गोड्डा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी जिंदगी का सफर खत्म हो गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, तेज रफ्तार वाहनों पर रोक की मांग
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को अस्पताल भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !