Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Jharkhand News: घाटशिला कॉलेज की 7000 छात्राओं के लिए जल्द बनेगा छात्रावास, विधायक सोमेश का आश्वासन

Jharkhand News: घाटशिला कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए महिला छात्रावास निर्माण की मांग को लेकर प्राचार्य डॉ. आर. के. चौधरी ने रविवार को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कॉलेज में करीब 7000 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से बड़ी संख्या दूर-दराज क्षेत्रों से आती हैं। दूरी अधिक होने के कारण कई छात्राएं रिश्तेदारों या किराए के मकानों में रहकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।


ग्रामीण और कमजोर वर्ग की छात्राओं को हो रही परेशानी

प्राचार्य ने बताया कि छात्रावास की कमी सबसे ज्यादा असर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं पर पड़ रहा है। सुरक्षित और सस्ती आवास सुविधा न होने के कारण उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिला छात्रावास का निर्माण उनकी शिक्षा को सुगम बना सकता है।


पहले भी विधानसभा में उठ चुका है मुद्दा

इस मांग को लेकर पहले भी पहल की जा चुकी है। प्राचार्य ने जानकारी दी कि पूर्व विधायक एवं स्वर्गीय रामदास सोरेन ने 23 मार्च 2022 को झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया भी शुरू हुई और जिला कल्याण पदाधिकारी की ओर से पत्राचार भी किया गया था।


200 बेड छात्रावास की अनुशंसा, विधायक ने दिया भरोसा

डॉ. चौधरी ने बताया कि 26 जुलाई 2022 को 200 बेड के महिला छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजा गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने आश्वासन दिया कि उनके पिता का यह सपना जरूर पूरा होगा और घाटशिला कॉलेज की छात्राओं के लिए जल्द ही महिला छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !