Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jharkhand News: झारखंड में अनमैप्ड वोटरों की सूची ऑनलाइन जारी, घर बैठे मोबाइल से देखें अपना नाम

Jharkhand News: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जिन मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट से नहीं हो पाई है, उनके लिए जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है. अब अनमैप्ड मतदाता अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ऑनलाइन सूची में अपना नाम देख सकेंगे. कई मतदान केंद्रों पर बीएलओ के अनुपस्थित रहने और बूथ बंद मिलने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है.

डीसी के निर्देश पर जारी हुई ऑनलाइन सूची
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है. प्रशासन का कहना है कि इससे मैपिंग प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलेगी और मतदाताओं को बार-बार बूथों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. 23 मई से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत मैपिंग अभियान भी चलाया जा रहा है.

मोबाइल से ऐसे देखें अपना नाम
मतदाता अब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड वेबसाइट https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng1.aspx पर जाकर अनमैप्ड वोटर सूची देख सकते हैं. वेबसाइट खुलने के बाद जिले का चयन करना होगा, फिर संबंधित विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद कैप्चा कोड भरते ही संबंधित बूथ की अनमैप्ड मतदाता सूची पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगी. मतदाता चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर भी मिलेगा ऑनलाइन
जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएलओ की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई है. इसके लिए ceo.jharkhand.gov.in पर जाकर “Contacts” सेक्शन में बीएलओ विकल्प चुनना होगा. इसके बाद विधानसभा क्षेत्र का चयन करते ही संबंधित बूथों के बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर सामने आ जाएगा. प्रशासन ने सभी अनमैप्ड मतदाताओं से जल्द बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है.

जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती
इधर जनगणना कार्य को लेकर भी जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उप जनगणना पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे. कुछ शिक्षकों के कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने की शिकायत मिलने के बाद यह निर्देश जारी किया गया है.

शिक्षकों को स्वास्थ्य का भी रखने को कहा गया ध्यान
प्रशासन ने जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को भीषण गर्मी को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है. निर्देश में कहा गया है कि कर्मचारी खाली पेट बाहर न निकलें, अपने साथ पानी और ग्लूकोज रखें तथा हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें. साथ ही सभी को समय पर अपने चार्ज अधिकारी को रिपोर्ट करने को कहा गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !