Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jharkhand News: झारखंड में अपराध पर कड़ा प्रहार, 14 महीनों में 14 पुलिस मुठभेड़

Jharkhand News: झारखंड में अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत पिछले 14 महीनों में राज्य के अलग-अलग जिलों में 14 पुलिस मुठभेड़ दर्ज की गई हैं.


इन मुठभेड़ों में 5 कुख्यात अपराधी मारे गए हैं, जबकि 12 से अधिक बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार किए गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संगठित अपराध, रंगदारी, गैंगवार और अपहरण जैसे मामलों पर लगाम कसने के लिए यह अभियान जारी है.


मारे गए अपराधियों में अमन साहू, उत्तम यादव और राहुल तूरी जैसे नाम शामिल हैं. इन सभी पर हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के कई केस दर्ज थे.

कब-कब हुई पुलिस मुठभेड़

• 11 जनवरी 2025, रामगढ़: राहुल तूरी मुठभेड़ में मारा गया.
• 11 मार्च 2025, 100 से अधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर अमन साहू को एटीएस ने मार गिराया.
• 27 मार्च 2025, भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड से जुड़ा रोहित एनकाउंटर में घायल हुआ.
• 31 मार्च 2025, यूपी एसटीएफ, झारखंड एटीएस और जमशेदपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में अनुज कनौजिया मारा गया.
• 11 अगस्त 2025, गोड्डा: सूर्या हांसदा मुठभेड़ में ढेर हुआ.
• 20 सितंबर 2025, चतरा: उत्तम यादव पुलिस कार्रवाई में मारा गया.
• 10 अक्टूबर 2025, रांची (रातू थाना क्षेत्र): दो अपराधी घायल हुए.
• 13 अक्टूबर 2025, तुपुदाना: सुजीत सिन्हा गिरोह के आफताब को गोली लगी.
• 13 अक्टूबर 2025, मैक्लुस्कीगंज: प्रभात कुमार राम घायल हुआ.
• 14 अक्टूबर 2025, धनबाद: भानु मांझी मुठभेड़ में घायल हुआ.
• 19 अक्टूबर 2025, रांची: विजय नाग हत्याकांड के आरोपी अभिषेक सिंह घायल हुआ.
• 28 अक्टूबर 2025, जमशेदपुर: एक अपराधी के पैर में गोली लगी.
• 05 दिसंबर 2025, पिपरवार: जुबेर अंसारी घायल हुआ.
• 29 जनवरी 2026, जमशेदपुर: अपहरण मामले में तीन कुख्यात अपहर्ता घायल हुए.

सियासी बयानबाजी तेज
लगातार हो रही मुठभेड़ों को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है. सरकार इसे अपराध के खिलाफ निर्णायक और जरूरी कार्रवाई बता रही है.वहीं विपक्ष इन घटनाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहा है.

फिलहाल, आंकड़े यही संकेत दे रहे हैं कि झारखंड में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का रुख पहले की तुलना में अधिक सख्त हो चुका है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !