Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-16

Jharkhand News: झारखंड में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, पांच साल में 24,322 वाहन जब्त

Jharkhand News: झारखंड में अवैध खनिज ढुलाई के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. पिछले पांच साल के दौरान राज्य के 24 जिलों में 24,322 वाहनों को जब्त किया गया है. इनमें Truck, Hyva, Tractor समेत खनिज परिवहन में इस्तेमाल होने वाले अन्य वाहन शामिल हैं.

2022-23 में सबसे ज्यादा वाहन जब्त
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6,292 वाहनों पर कार्रवाई हुई थी. इसके बाद 2023-24 में 5,632 और 2024-25 में 5,794 वाहन जब्त किए गए. वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी कार्रवाई जारी रही और इस दौरान 5,162 वाहन जब्त हुए. वहीं 2026-27 में अप्रैल से जुलाई तक 1,442 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है.

देवघर में सबसे ज्यादा कार्रवाई
पांच साल के आंकड़ों में देवघर सबसे ऊपर है. यहां कुल 1,885 वाहनों को जब्त किया गया. इसके बाद चाईबासा में 1,772, पलामू में 1,714, धनबाद में 1,571 और कोडरमा में 1,478 वाहनों पर कार्रवाई हुई. अन्य जिलों की बात करें तो हजारीबाग में 1,381, चतरा में 1,246, पाकुड़ में 1,253, गिरिडीह में 1,207 और रांची में 1,163 वाहन जब्त किए गए.

चाईबासा में एक साल में 1,159 वाहन जब्त
2025-26 के दौरान चाईबासा में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई. अकेले इस वित्तीय वर्ष में यहां 1,159 वाहन जब्त किए गए. वहीं 2026-27 में अप्रैल से जुलाई के बीच पलामू में 183, चाईबासा में 150, गिरिडीह में 115 और धनबाद में 112 वाहनों पर कार्रवाई की गई.

अप्रैल से जुलाई तक का है मौजूदा आंकड़ा
खनन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ पिछले कई वर्षों से कार्रवाई की जा रही है. हालांकि 2026-27 का आंकड़ा अभी पूरा वित्तीय वर्ष का नहीं है. इसमें केवल अप्रैल से जुलाई तक की कार्रवाई शामिल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !