Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jharkhand News: झारखंड में बजट सत्र के चलते शनिवार को भी खुलेंगे सरकारी दफ्तर

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र की व्यस्तताओं को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के मुताबिक, 21 फरवरी शनिवार को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे. आमतौर पर सचिवालय और उससे जुड़े दफ्तरों में शनिवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, लेकिन विधानसभा की कार्यवाही को देखते हुए इस बार इसे कार्य दिवस (Working Day) घोषित कर दिया गया है.

विधानसभा की विशेष बैठक के लिए फैसला
सरकार ने यह निर्णय षष्टम झारखंड विधानसभा के पांचवें सत्र के मद्देनजर लिया है, जो 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलना है. विशेष बात यह है कि 21 फरवरी को विधानसभा की विशेष बैठक निर्धारित की गई है. अधिसूचना में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे. बजट सत्र से जुड़े कार्यों में कोई देरी न हो, इसके लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. सचिवालय के साथ-साथ उनसे संबद्ध कार्यालयों पर भी यह आदेश प्रभावी रूप से लागू होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !