Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईडी अधिकारियों के खिलाफ केस की सीबीआई जांच शुरू

Jharkhand News:  हाईकोर्ट के आदेश के बाद रांची के एयरपोर्ट थाना में ईडी के दो अधिकारियों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई की दस पन्नों की प्राथमिकी में घटना स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का उल्लेख किया गया है। इस बीच राज्य सरकार झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। 
ईडी के अधिकारीयों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप 
ईडी के अधिकारियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग केस के आरोपी संतोष कुमार ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद रांची पुलिस ने ईडी कार्यालय में छापेमारी की थी। अधिकारियों की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले बुधवार को पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश सुनाया है। 
पुलिस की इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की थी। सीबीआई जांच शुरू होने के बाद इस पूरे मामले में नए खुलासे हो सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !