Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Jharkhand News: टेंडर अनियमितता मामले में इंजीनियर इन चीफ ने किया आत्मसमर्पण

Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े टेंडर अनियमितता मामले में आरोपी इंजीनियर इन चीफ प्रमोद कुमार ने शनिवार को रांची स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में आत्मसमर्पण किया. अदालत में पेश होने के बाद उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी गई.

कोर्ट ने उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर राहत देते हुए पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जाने की शर्त लगाई है. सुनवाई के दौरान उनकी ओर से अधिवक्ता विद्युत चौरसिया ने पक्ष रखा.

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है, जिसमें प्रमोद कुमार समेत कुल 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है. अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी कर दिया है.

फिलहाल मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जिस पर अगली सुनवाई में स्थिति और स्पष्ट होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !