Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Jharkhand News: पाकुड़ में तेज रफ्तार का कहर, हाईवा-ट्रक टकराए, चालक गंभीर

Jharkhand News: पाकुड़ के सोलगाड़िया में दो तेज रफ्तार वाहनों में टक्कर का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि हिरणपुर मुख्य मार्ग पर एक हाइवा और ट्रक में भीषण टक्कर से इलाके में सनसनी फैल गई। हाइवा चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
कड़ी मशक्कत से बची चालक की जान 
प्राप्त जानकारी की माने तो टक्कर इतनी तेज थी की हादसे के बाद हाइवा चालक अंदर ही फंसा रह गया और काफी देर की कड़ी मेहनत के बाद उसे सफलता पूर्वक बाहर निकाल लिया गया। ड्राइवर की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। दरअसल हाइवा बालू ले कर पाकुड़ की तरफ जा रहा था और ट्रक ईंट ले कर हिरणपुर जा रहा था तभी हिरणपुर मुख्य सड़क पर दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई और चालक जख्मी हो गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !