Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Jharkhand News: पुष्पा हत्याकांड मामले ने लिया राजनीतिक मोड़, इंसाफ की मांग के बीच गरमाई सियासत

Jharkhand News: पिंड्राजोड़ा में हुए बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड ने अब नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और चास मेयर पद के पूर्व प्रत्याशी उमेश ठाकुर के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद यह मामला सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं रहा बल्कि सियासी रंग लेने लगा है।


पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप

मृतका पुष्पा कुमारी की मां रेखा देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी दिनेश मंडल को पुलिस शुरू से बचाती आ रही है। ये दावा किया कि उन्होंने बार-बार अपहरण की शिकायत की, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया।


जेएलकेएम नेत्री पर ₹10,000 लेने का आरोप

इसके साथ ही रेखा देवी ने जेएलकेएम की एक महिला नेत्री पर ₹10,000 लेने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि यह राशि पुलिस को देने के नाम पर ली गई थी, जिसे उन्होंने कर्ज लेकर जुटाया था। इस खुलासे के बाद मामला और अधिक विवादों में घिर गया है।


उमेश ठाकुर की न्याय की मांग और मुख्यमंत्री से मुलाकात की घोषणा

वहीं, उमेश ठाकुर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद इस घटना को बेहद दर्दनाक बताया और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने घोषणा की कि वह जल्द मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे और साथ ही जेएलकेएम नेतृत्व से भी सवाल उठाएंगे, जिससे मामला अब पूरी तरह राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !