Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Jharkhand News: वार्ड 12 के पार्षद की बड़ी जीत, सिमडेगा में उपाध्यक्ष पद पर कब्जा

Jharkhand News: वार्ड नंबर 12 के पार्षद दीपक कुमार अग्रवाल सिमडेगा नगर परिषद के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़े मुकाबले में हराया। परिणाम घोषित होने के बाद अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र ने निर्वाचित उपाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र दिया। इसके पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कंचन सिंह की उपस्थिति में नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
किसको मिले कितने वोट
इस पद के लिए वार्ड नंबर 8 के पार्षद कुलदीप किंडो और वार्ड नंबर 17 के पार्षद चंदन कुमार डे ने भी नामांकन दाखिल किया था। मतदान के बाद घोषित परिणाम में दीपक कुमार अग्रवाल को 9 मत, कुलदीप किंडो को 8 मत और चंदन कुमार डे को 3 मत प्राप्त हुए।
इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो सहित सभी वार्ड सदस्य और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !