Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Jharkhand News: सिमडेगा में सगाई समारोह से नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

पीड़िता मूल रूप से छत्तीसगढ़ की निवासी है. वह पिछले 10 दिनों से कुरडेग में अपनी मौसी के घर आई हुई थी. बीती 14 जून की रात को वह गांव में ही आयोजित एक सगाई समारोह में हिस्सा लेने गई थी, जहां से उसका अपहरण किया गया.

आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों, विक्की राम उर्फ विक्की घांसी, निलेश बारला और देवदत्त डोम ने नाबालिग को जबरन अगवा कर लिया. इसके बाद वे उसे एक सुनसान मकान में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता अपने घर छत्तीसगढ़ लौट गई और परिजनों को आपबीती बताई. परिजनों ने वहां जीरो एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद सिमडेगा पुलिस को सूचित किया गया. कुरडेग थाना में बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !