Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Jharkhand News: स्थायीकरण की मांग को लेकर रसोइया संयोजिका संघ का हल्ला बोल, सड़कों पर उतरा सैलाब

Jharkhand: झारखंड के सिमडेगा जिले में आज रसोइया संयोजिका संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटी रसोइयों और संयोजिकाओं ने शहर की सड़कों पर जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी आवाज बुलंद की। बताया गया कि आंदोलनरत रसोईया संयोजिका संघ ने के लोगों को अपने आंदोलन छोड़ काम पर लौटने का दबाव बनाया जा रहा है। 

बैनर पकड़ कर जुलूस निकाला

इससे संघ आक्रोशित है। आज संघ के प्रदेश महासचिव की अगुवाई में सैकड़ों रसोइया संयोजकों ने हाथों में बैनर पकड़ कर जुलूस निकाला। जुलूस अलबर्ट एक्का स्टेडियम से निकल कर समाहरणालय तक गई। 

मांगपत्र डीसी सिमडेगा को सौंपे

इस दौरान संयोजिका संघ ने अपनी मांगों को लेकर सिमडेगा विधायक को ज्ञापन सौंपा। जुलूस जब समाहरणालय पहुंची तब संयोजकों ने अपने मांगपत्र डीसी सिमडेगा को सौंपे। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !