Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Jharkhand News: 5 मई से शुरू होगी झारखंड विशेष सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

Jharkhand News: झारखंड के सरकारी स्कूलों में विशेष सहायक शिक्षकों की कमी जल्द दूर होने वाली है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 3,451 रिक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह भर्ती परीक्षा आगामी 5 से 7 मई के बीच राजधानी रांची के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड के जरिए पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी.

मोबाइल और ईमेल पर भेजी जा रही सूचना
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग सक्रिय रूप से उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भेज रहा है. परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक दो दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करना होगा, जिसके बाद ही वे अपना प्रवेश पत्र देख पाएंगे.

परीक्षा केंद्र पर इन दस्तावेजों का रखें ख्याल
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए आयोग ने कुछ अनिवार्य शर्तें रखी हैं, जिनका पालन करना हर अभ्यर्थी के लिए जरूरी है. परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड की दो अतिरिक्त फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना अनिवार्य होगा. इन दस्तावेजों के बिना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड कर लें.

गड़बड़ी करने वालों पर लगेगा सख्त कानून
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार प्रशासन और आयोग बेहद सख्त रुख अपना रहे हैं. किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम-2023 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आयोग ने परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के भ्रम में न आने और आधिकारिक अपडेट के लिए नियमित रूप से जेएसएससी की वेबसाइट चेक करते रहने के लिए कहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !