Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jharkhand News: JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 5 जुलाई को होगा एग्जाम

Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग के मुताबिक यह भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

जून के अंतिम सप्ताह में मिलेगा एडमिट कार्ड
आयोग ने जानकारी दी है कि परीक्षा के प्रवेश पत्र जून 2026 के आखिरी सप्ताह में ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने साफ किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक या ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा.

ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा प्रवेश पत्र
परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें. परीक्षा केंद्र, समय और दिशा-निर्देश से जुड़ी जानकारी भी एडमिट कार्ड में उपलब्ध रहेगी.

कदाचार पर होगी सख्त कार्रवाई
आयोग ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर देते हुए अभ्यर्थियों से अनुचित साधनों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है. JSSC ने चेतावनी दी है कि परीक्षा में गड़बड़ी, नकल या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !