Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Jharkhand News: JTGLCCE-2026 बैकलॉग भर्ती के लिए JSSC ने जारी किया विज्ञापन, 1 जून से भरें आवेदन

Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी और विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 बैकलॉग भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा.

आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 की मध्य रात्रि तय की गई है. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य जरूरी शर्तों की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है. उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता के अनुसार ही आवेदन करने की सलाह दी गई है.

आयोग ने आवेदन पत्र में सुधार के लिए भी अलग से मौका दिया है. अभ्यर्थी 5 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे. हालांकि नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में किसी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा.

JSSC ने सभी अभ्यर्थियों से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले विस्तृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !