Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Jharkhand News : आर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चार की मौत, सात घायल

Jharkhadn News : बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा टीम के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पी एन सिंह कॉलेज के समीप हुआ, जहां कार्यक्रम से लौट रही टीम की गाड़ी को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, कई की हालत नाजुक


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि सात घायलों का इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !