Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jharkhand News : जामताड़ा में बाल विवाह पर रोक, प्रशासन ने नाबालिग का निकाह रुकवाया

Jharkhand News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के बोरवा गांव में प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग लड़की का निकाह रुकवा दिया। बाल विवाह की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।डीसी कार्यालय को मिली शिकायत के आधार पर प्रशासन ने तुरंत कदम उठाया। गांव के जमशेद अंसारी की नाबालिग पुत्री का निकाह कराए जाने की सूचना मिलने पर टीम का गठन किया गया।
परिजनों ने रोका निकाह, सकारात्मक पहल की सराहना

नारायणपुर बीडीओ देवराज गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम बोरवा गांव पहुंची, जहां निकाह की तैयारियां चल रही थीं। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को बाल विवाह के सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और स्पष्ट किया कि यह एक दंडनीय अपराध है।
प्रशासन की सख्ती और समझाइश के बाद परिजनों ने निकाह को तत्काल स्थगित कर दिया। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी गई।
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग लड़की का भविष्य सुरक्षित हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !