Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Jharkhand News : देवघर में पूजा के दौरान विवाद, धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Jharkhand News : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित गिधनी गांव में काली पूजा के दौरान आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम अचानक हिंसा में बदल गया। देर रात दो पक्षों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इसी दौरान हमलावरों ने गांव के विकास महतो पर धारदार हथियार (फरसा) से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद पूजा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


पुरानी रंजिश का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच और आरोपियों की तलाश


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया है। वहीं घायल युवक ने भी हमलावरों की पहचान होने की बात कही है। सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !