Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jharkhand News : हजारीबाग केंद्रीय कारागार में देर रात औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच

Hazaribagh News : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार देर रात जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में जिला प्रशासन के दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुआ।


निरीक्षण के दौरान जेल के संदिग्ध वार्डों की गहन तलाशी ली गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जेल परिसर के भीतर और बाहर तैनात पुलिसकर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।


जेल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा


हजारीबाग पुलिस से प्रतिनियुक्त जवानों को भी हर समय सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया। अधिकारियों ने जेल परिसर की निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा तैनाती और अन्य आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक को रोका जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !