Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Jharkhand Police: MGM पुलिस का बड़ा एक्शन, एनएच-33 पर चल रहे संगठित हाईवा चोरी रैकेट का भंडाफोड़

Jamshedpur: जमशेदपुर में वाहनों की पहचान बदलकर उन्हें खपाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बुधवार को एमजीएम थाना पुलिस ने एनएच-33 स्थित बजरंग पार्किंग के पास संचालित एक गैरेज में छापेमारी कर अंतरराज्यीय वाहन चोरी रैकेट के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो संदिग्ध हाईवा जब्त किए हैं, जिनके इंजन और चेचिस नंबरों के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की जा रही थी।

चेचिस नंबरों के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़

एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुड्डन नामक व्यक्ति अपने गैरेज में चोरी की हाईवा को नया रूप देकर उनकी पहचान बदल देता है। वाहनों का रंग-रोगन कर उन्हें नया जैसा बनाया जाता था, फिर इंजन और चेचिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार किए जाते थे। 

नंबर बदलकर फर्जी कागजात

इसके बाद इन वाहनों को बाजार में बेचने की तैयारी की जाती थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैरेज पर दबिश दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वहां मौजूद लोग फरार हो गए। तलाशी के दौरान दो हाईवा बरामद किए गए, जिनमें नंबर बदलने का काम जारी था। 

जब्त वाहनों से मिले दस्तावेजों की जांच

जब्त वाहनों से मिले दस्तावेजों की जांच में कागजात भी जाली पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !