Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Jharkhand Sports News: 10 जनवरी को रांची में महिला हॉकी लीग का फाइनल, CM हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद

Jharkhand Sports News: महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर राजधानी में खेल प्रेमियों के बीच खास उत्साह देखा जा रहा है. फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे.

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहेंगे. वहीं अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो तैय्यब इकराम विशिष्ट अतिथि के रूप में फाइनल मुकाबला देखेंगे. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी सम्मानित अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी.



एसजी पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स के बीच खिताबी भिड़ंत
महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का फाइनल मुकाबला एसजी पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट के दौरान दोनों टीमों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. अब दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.

महिला हॉकी को मिलेगा नया संबल
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और हीरो हॉकी इंडिया लीग गवर्निंग कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा कि इतने बड़े और सम्मानित अतिथियों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि सरकार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी को मजबूत समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि इससे महिला हॉकी को और मजबूती मिलेगी. हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग युवा और प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच दे रही है. फाइनल मुकाबले में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति लीग की बढ़ती लोकप्रियता और सफलता को दर्शाती है.

खिलाड़ियों का बढ़ेगा मनोबल
रांची में महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का फाइनल केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि महिला हॉकी के बढ़ते कद का संकेत है. मुख्यमंत्री समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अतिथियों की मौजूदगी यह बताती है कि महिला खेलों को अब गंभीरता से लिया जा रहा है. ऐसे आयोजन न सिर्फ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं बल्कि झारखंड को खेलों के एक मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !