Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

Jharkhand Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार कौन से जिले में बारिश होगी, जानिए मौसम का हाल

Jharkhand Weather Report: झारखंड में 24 घंटे में बारिश कम रहा, राज्य के कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई, सबसे अधिक बारिश खूंटी में दर्ज की गयी, वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में बताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि की संभावना है. तत्पश्चात अगले 4 दिनों के लिए कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 
पूर्वानुमान में बताया गया है कि 19 से 22 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना है, वहीं 23 और 24 जुलाई को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में भारी वर्षा की संभावना है, इन जिलों में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिला शामिल है।लोगों से अपील है, अपने घर पर रहे, सावधान रहें, बारिश ज्यादा होने से बच्चों को स्कूल न भेजे खुद भी बाहर जाने से बचे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !