Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Kodarma News: कोडरमा में हाथी का आतंक, वन विभाग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Kodarma News: शुक्रवार देर रात को पथलडीहा गांव के पास एक हाथी झुंड से बिछड़ गया और उसने पूरे इलाके में उत्पात मचा दिया। हाथी पहले गांव के पास एक होटल में घुसा और वहां जमकर तोड़फोड़ की। होटल में काम कर रहे 35 वर्षिय उपेंद्र साव जो मरकच्चो के रहने वाले हैं, उस पर भी हाथी ने हमला कर दिया। उपेंद्र बहुत गंभीर रूप से घायल हो गए। दर्द और डर के बावजूद उन्होंने चिल्लाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया।

हाथियों की गतिविधियों से इलाके में दहशत
ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं आई, जिसके बाद लोगों ने मानवता दिखाते हुए उपेंद्र को मोटरसाइकिल में बैठाकर कोडरमा के सदर अस्पताल पहुँचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेज दिया।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे अब डर और चिंता दोनों बढ़ गया हैं।

हाथी ने पोल्ट्री फार्म में तबाही मचाई, 180 मुर्गे-मुर्गियां गायब
हाथी ने शनिवार सुबह पथलडीहा गांव के हुसैन आरिफ के होटल के पीछे स्थित पोल्ट्री फार्म में भी भारी नुकसान किया। फार्म से करीब 180 मुर्गे और मुर्गियां गायब थे। साथ ही फार्म के बर्तन और सामान भी पूरी तरह बर्बाद कर हो गए थे। हुसैन आरिफ ने बताया कि रात में डर के कारण वे फार्म तक नहीं जा सके। सुबह जब फार्म पहुंचे तो देखकर हैरान रह गए।

हाथियों के लगातार हमलों से ग्रामीणों में डर का माहौल 
पिछले दो हफ्तों में जिले के कई इलाकों में हाथियों की गतिविधियां लगातार बढ़ जा रही हैं। हाल ही में हाथियों के हमले में तीन लोगों समेत कई जानवर भी मारे जा चुके हैं।
ग्रामीण अब डर के साथ-साथ वन विभाग से नाराज भी हैं। उनका कहना है कि विभाग हाथियों को गांव और रिहायशी इलाकों से दूर रखने में नाकाम साबित हो रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !