Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Kodarma News : कोडरमा में ATS और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देश विरोधी गतिविधियों में दो गिरफ्तार

Kodarma News : झारखंड एटीएस (ATS) से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर कोडरमा पुलिस ने कथित देश विरोधी गतिविधियों के मामले में दो युवाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे। मामले में गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम (UAPA), भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरसद महफूज (21) और शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान (21) के रूप में हुई है। दोनों कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के रहने वाले हैं।

मोबाइल, टैब, कैमरा और पिस्तौल सदृश हथियार बरामद करने का दावा

पुलिस के अनुसार, एसपी के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर पहले अरसद महफूज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन, टैब, ट्राइपॉड, देसी पिस्तौल सदृश हथियार, बुलेटप्रूफ जैकेट सदृश वस्तु और अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस का दावा है कि मोबाइल और टैब की जांच में कई सोशल मीडिया अकाउंट संचालित होने के प्रमाण मिले हैं, जिन पर कथित रूप से जिहाद के समर्थन में ऑडियो-वीडियो और अन्य उग्रवादी सामग्री साझा की जाती थी। जांच के दौरान कुछ पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुपों से संपर्क होने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा मोबाइल से जंगल में सैन्य शैली के प्रशिक्षण से जुड़े वीडियो और तस्वीरें मिलने का भी पुलिस ने दावा किया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।


पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक कैनन वीडियो कैमरा बरामद करने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार इन उपकरणों में भी कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ सतगावां थाना में BNS की धारा 152 एवं 61(2), आईटी एक्ट की धारा 66(B) और 66(D), आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(B)(a) तथा UAPA की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !