Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Kodarma News : नेहा राज हत्याकांड में थाने के अंदर मारपीट, पति और रिश्तेदार की पिटाई

Kodarma News : चर्चित नेहा राज मर्डर केस ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। मामले में पूछताछ के लिए थाना पहुंचे मृतका के पति और उसके रिश्तेदार के साथ थाना परिसर में मारपीट की घटना हुई। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार नेहा राज के मायके और ससुराल पक्ष के लोग पूछताछ के सिलसिले में कोडरमा थाना पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।


पति शंभू राणा और रिश्तेदार की पिटाई का आरोप


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति शंभू राणा और उसके एक रिश्तेदार की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। थाना परिसर में मारपीट होने के बावजूद पुलिस तत्काल स्थिति नियंत्रित नहीं कर सकी, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि नेहा राज हत्याकांड में जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं। मामले के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई गई है, जहां पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !