Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Koderma News: सिहास पुल के पास तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Koderma: कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सिहास पुल के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, मरचोई गांव निवासी मोहित सिंह अपनी अपाची बाइक से बिहार के नवादा की ओर से सतगावां की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सिहास पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद हवा में उछला युवक, खेत में जा गिरा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मोहित सिंह टक्कर के प्रभाव से कई फीट दूर जाकर सड़क किनारे खेत में जा गिरे। वहीं, कार की टक्कर से बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी और घायल युवक की मदद में जुट गए।

पुलिस ने पहुंचकर अस्पताल भेजा
सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया।

स्विफ्ट कार जब्त, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बिहार नंबर की स्विफ्ट कार को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने सिहास पुल के आसपास लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन से गति नियंत्रण के उपाय करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !