Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

LPG Supply Rumors: एलपीजी पर फेल रही अफवाहों पर सरकार का सख्त रवैया

LPG Supply Rumours: एलपीजी को लेकर फैल रही अफवाहों पर अब केंद्र सरकार सख्त रुख अपनाया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को साफ निर्देश दिए हैं कि इस स्थिति को तुरंत संभाला जाए।सरकार का कहना है कि गलत खबरों की वजह से लोगों में डर फैल रहा है और वे जल्दबाजी में गैस सिलेंडर खरीद रहे हैं। अभी सिर्फ 17 राज्य ही समय-समय पर प्रेस ब्रीफिंग कर रहे हैं, जो काफी नहीं है।

देश में LPG की सप्लाई पूरी है
केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे हर दिन प्रेस ब्रीफिंग करें और टीवी, अखबार और सोशल मीडिया के जरिए सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। ताकि लोगों का भरोसा बना रहे कि गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई ठीक से चल रही है।

इसके साथ ही सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राज्यों से कहा गया है कि वे खुद इस मामले में ध्यान दें और अफवाहों को फैलने से रोकें।

संकट को मौके में बदलने की तैयारी
सरकार इस स्थिति को एक मौके की तरह देख रही है। कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग को पाइप से मिलने वाली गैस यानी PNG का इस्तेमाल करें, ताकि एलपीजी पर निर्भरता कम हो।

पिछले महीने सरकार ने गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने के लिए नया नियम भी लागू किया है। अगर तय समय में जवाब नहीं आता, तो मंजूरी अपने आप मिल जाएगी। नीरज मित्तल ने सोशल मीडिया पर बताया कि देशभर में सिटी गैस नेटवर्क तेजी से फैल रहा है और इस पूरे हालात को सुधार का मौका बनाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !