Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Latehar News: रांची-चतरा मार्ग पर बड़ा हादसा, युवक की मौत

Latehar News: रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लातेहार के बालुमाथ थाना क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है। घटना रांची-चतरा मार्ग पर सरना भवन के पास की है जहां एक हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी पवन गंझू के रूप में की गई है।
परिजनों ने की सड़क जाम
घटना के दूसरे दिन सोमवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बालुमाथ थाना के पास सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

बताया जा रहा है कि पवन गंझू अपने रिश्तेदारों के यहां शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था। इसी दौरान एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !