Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Latehar News : लातेहार में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Latehar News : जिला मुख्यालय के बाइपास रोड पर रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में चल रहा है।


खनन कार्यालय के पास हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड के केड़ू गांव निवासी अंकित कुमार और कुंदन कुमार शहर से बाल कटवाकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जिला खनन कार्यालय के पास एक गली से अचानक ट्रैक्टर मुख्य सड़क पर आ गया। इससे बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान बताया कि अंकित कुमार के पैर में गंभीर चोट आई है। उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं कुंदन कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

ट्रैक्टर जब्त, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या अन्य किसी वजह से।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !