Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-24

MP Vidyut Baran Mahto: सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका में पांच विकास योजनाओं की रखी आधारशिला

Jharkhand: क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गाँवों में सांसद निधि से स्वीकृत पाँच महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और स्थानीय समस्याओं का समाधान करना है।


प्रमुख योजनाओं का विवरण और लागत

शिलान्यास की गई योजनाओं में सामुदायिक भवन से लेकर सड़क निर्माण तक शामिल हैं, तिरिंग मुख्य पथ से मंडल पाड़ा तक पीसीसी पथ का निर्माण। लागत, 5.37 लाख रुपये ग्रामीणों की सुविधा हेतु सामुदायिक विकास भवन का निर्माण। लागत, 8.18 लाख रुपये, जामदा पंचायत बंगालीबासा सामाजिक गतिविधियों के लिए क्लब भवन का निर्माण। लागत 6.77 लाख रुपये सानग्राम पंचायत बुरुडीह, श्मशान घाट का निर्माण। लागत, 4 लाख रुपये सानग्राम पंचायत रायपुर श्मशान घाट का निर्माण। लागत: 6.85 लाख रुपये की है।

जनता की मांग पर प्राथमिकता सांसद

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का चयन ग्रामीणों की मांग और प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से हल्दीपोखर के साहू पाड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां लंबे समय से जलजमाव की गंभीर समस्या थी, जो इस नई सड़क के निर्माण के साथ ही समाप्त हो जाएगी। हमारा लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ये निर्माण कार्य ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगे।

मौके पर उपस्थित रहे 

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, सुदीप दे, गणेश सरदार, मनोज सरदार, दुलाल मुखर्जी, गौरांग साव, शक्ति मंडल, संजय कुंडू, निलय मंडल, सूरज साहू और मनोज मंडल सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !