Mango: मानगो क्षेत्र में घर घर जनसंपर्क अभियान के दौरान आम लोगों को संबोधित कर रही सुधा गुप्ता ने लोगों से मिल कर समर्थन मांग रही है, इसी में उन्होंने कहा कि मानगो की जनता की सेवक के तौर पर हम काम करने आये है. हम अपनी काम के बदौलत प्यार पाने के लिए जनता के बीच आये है. हम राजनेता नहीं बल्कि सेवक बनकर आप सबके बीच अभी है और मेयर बनकर भी सेवक की ही भूमिका में ही होंगे. एक बार हमको मौका दें. विकसित मानगो बनाने के लिए पूरी दम के साथ जनता के साथ मिलकर और सरकार के सहयोग से काम करेंगे.
इसके लिए जनता का वोट और प्यार जरूरी है. यह बातें मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने कहीं. गुप्ता गुरुवार को मानगो क्षेत्र में घर घर जनसंपर्क अभियान के दौरान आम लोगों को संबोधित कर रही थी. उन्होंने लोगों के बीच एजेंडा भी अपना बताया. मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने मानगो शांतिनगर, जवाहर नगर रोड नंबर 4, समतानगर, इंदिरा कॉलोनी, कल्याण विहार, रिपिट कॉलोनी, साईं मंदिर बस्ती, पारडीह, युवराज इनक्लेव, डिमना रोड, पोस्ट ऑफिस रोड में करते हुए लोगों से समर्थन मांगा.
समाधान का भरोसा दिलाया
प्रचार के दौरान वे सीधे मतदाताओं के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रही हैं और समाधान का भरोसा दिला रही हैं. मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने कहा है कि नाली, सड़क, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
जनप्रतिनिधि का दायित्व सिर्फ चुनाव जीतना
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है. जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर मतदान करे।