Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Nagar Nigam Chunav: सामान्य प्रेक्षक ने मानगो के बूथों का किया निरीक्षण

Jamshedpur: मानगो नगर निगम चुनाव के सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव ने सोमवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने माणिक होमी, हनिफिया उच्च विद्यालय, जवाहर नगर रोड़ नंबर 13, पब्लिक वेलफेयर उर्दू मध्य विद्यालय आजाद नगर रोड़ नंबर 8 और कबीरिया उर्दू मध्य विद्यालय में बनाए गए बूथों में मतदान की तैयारियों का जायजा लिया।
खास तौर से मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प एवं सुरक्षा संबंधी प्रबंधों का अवलोकन कर साथ में चल रहे पदाधिकारियों को सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान निर्वाची पदाधिकारी शंकराचार्य शामद, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य स्कूल प्रबंधन समिति के लोग उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !