Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Palamu News: पलामू तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Palamu News: पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा नैनो होटल के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र स्थित बालुगंज नीमीडीह निवासी 23 वर्षीय सुनील मेहता के रूप में हुई है. वहीं हादसे में घायल युवक धीरेंद्र यादव (24), हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भांवर गांव का रहने वाला है.

जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक से ढाब कौवाखोह से हरिहरगंज की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील मेहता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि धीरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर रेफर कर दिया. अस्पताल में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.



बताया गया है कि मृतक सुनील मेहता हरिहरगंज के एक निजी क्लीनिक में कंपाउंडर के रूप में कार्यरत था. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया.

हरिहरगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !