Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Palamu News: पलामू में एसीबी की कार्रवाई, रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

Palamu: पलामू जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को छतरपुर प्रखंड में एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि सिलदागा पंचायत में तैनात रोजगार सेवक सुनील कुमार एक सरकारी योजना का लाभ दिलाने के बदले लाभार्थी से छह हजार रुपये की मांग कर रहा था।

लाभार्थी ने जब रुपये देने में असमर्थता जताई और इसे गलत बताया, तो उसने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की और पूरी योजना के तहत जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को निर्देश दिया गया कि वह आरोपी से तय रकम देने की बात करे। शुक्रवार को जैसे ही रोजगार सेवक ने लाभार्थी से रुपये लिए, मौके पर मौजूद एसीबी अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया को विधि सम्मत तरीके से पूरा किया गया।

आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है। साथ ही संबंधित विभाग को पत्र लिखकर उसे निलंबित करने की अनुशंसा भी की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !