Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Palamu News: पलामू में कथित फर्जी डॉक्टर से इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Palamu: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के इमली गांव से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 60 वर्षीय सुदामा साव की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह पिछले कुछ दिनों से एक फर्जी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, सुदामा साव पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। उनकी तबीयत सुबह अचानक अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत के कारणों की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत बीमारी के कारण हुई या इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !