Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Palamu News: पलामू में तेज रफ्तार स्कार्पियो का कहर, लूना सवार दो किशोरों की मौत, एक की हालत गंभीर

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा गहर पथरा मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार काली स्कार्पियो ने लूना सवार तीन किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई.


बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोले गांव के रहने वाले तीनों किशोर पाटन बाजार से लूना पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

दो की मौके पर मौत, एक जिंदगी की जंग लड़ रहा
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 10 वर्षीय अफरोज अंसारी और 14 वर्षीय तोहिद अंसारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं 13 वर्षीय इबराराज अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
हादसे की खबर मिलते ही सोले गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी महेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने फरार स्कार्पियो की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !