Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Palamu News: पलामू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu: पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत पीपराताड़ थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सतीफ अंसारी की पत्नी रुकेजा बीबी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने बीती देर रात अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह जब परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पीपराताड़ थाना पुलिस को दी गई।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। पीपराताड़ थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !