Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Palamu News : पलामू में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दो अन्य घायलों का इलाज जारी

Palamu News : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के उदयपुर में हुए सड़क हादसे में घायल तीन युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बुधन परहिया के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल दो अन्य युवकों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।


जानकारी के अनुसार, करमा गांव के तीनों युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बुधन परहिया ने दम तोड़ दिया। अन्य दोनों घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की लगातार नजर बनी हुई है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन एमएमसीएच पहुंच गए। फिलहाल घायलों की विस्तृत पहचान और सड़क हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के बाद करमा गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !