Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Palamu News : बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Palamu News : पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सानु आलम, समीर आलम और सूर्यप्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो सोने के लॉकेट भी बरामद किए हैं। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचा गया।


26 मई को दर्ज हुआ था मामला, 29 मई को हुई गिरफ्तारी


सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी किए जाने का मामला 26 मई को दर्ज कराया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और महज तीन दिनों के भीतर 29 मई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !