Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Palamu News : रामपुर गोलीकांड के बाद पुलिस सख्त, चार लोगों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

Palamu News : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने मामले में आरोपित चार लोगों के लाइसेंसी हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है।


जानकारी के अनुसार सतीश कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के दो हथियारों के अलावा चंद्रशेखर सिंह और ध्रुव प्रसाद के एक-एक हथियार का लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है।


23 मई को हुई थी फायरिंग, एक की मौत


बताया जा रहा है कि 23 मई को जमीन विवाद को लेकर रामपुर गांव में फायरिंग हुई थी। इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे।

पुलिस के अनुसार रामपुर गोलीकांड में नामजद लोगों के पास चार लाइसेंसी हथियार होने की जानकारी मिली है। थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर इन हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की गई है।


जिलेभर में चल रहा हथियार सत्यापन अभियान


एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि जिलेभर में लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति के हथियार रखने से कानून-व्यवस्था या समाज के लिए खतरे की आशंका सामने आती है तो संबंधित लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !