Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Palamu News : रामपुर गोलीकांड में 17 नामजद समेत 25 अज्ञात पर प्राथमिकी

Palamu News : पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी और हत्या मामले में पुलिस ने 17 नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक सकेंद्र चौधरी के पिता मधु चौधरी के बयान पर हत्या, फायरिंग, मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


एफआईआर के अनुसार शनिवार सुबह निर्माणाधीन मकान को तोड़ा गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि बाद में बड़ी संख्या में लोग हथियारों के साथ पहुंचे और हमला कर दिया। इसी दौरान हुई गोलीबारी में सकेंद्र चौधरी को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई।


महिलाओं से छेड़छाड़ और लूटपाट का भी आरोप, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी


पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की गई। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने तथा सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल छीनने की भी बात कही गई है। घटना के बाद रामपुर गांव और आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !