Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Palamu News : MMCH का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, अधीक्षक को शो-कॉज की तैयारी

Palamu News : डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और इलाज व्यवस्था की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान डीसी ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली। कई मरीजों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिसके बाद डीसी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान का निर्देश दिया।


हेल्थ इंफॉर्मेशन सिस्टम अपडेट नहीं मिलने पर नाराजगी


अस्पताल में लगी हेल्थ इंफॉर्मेशन मशीन चालू मिली, लेकिन उसमें जरूरी जानकारी अपडेट नहीं थी। इस पर डीसी ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाई। जानकारी के अनुसार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय कुमार को शो-कॉज करने की तैयारी की जा रही है।

डीसी ने कहा कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इलाज और अस्पताल प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !