शिविर में जमशेदपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्रीराम एस एवं डॉ. बी. प्रसाद ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाकर स्वास्थ्य जांच कराई।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया असित सरदार एवं मुखिया कालिपदो सरदार उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद विधायक ने क्षेत्र की 14 फुटबॉल टीमों के बीच जर्सी एवं फुटबॉल का वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य, खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कंपनी से आग्रह किया कि इस पहल का विस्तार करते हुए हर माह तीन से चार दिन चिकित्सकों को क्षेत्र में भेजकर ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा युवाओं के लिए खेल प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाए।
विधायक ने युवाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने की अपील की। साथ ही टाटा स्टील से छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था कराने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर टाटा स्टील पीएचएस विभाग के एचओडी मनोज सिंह शेखावत, चंदन गुप्ता, योगेश राणा, सौमित्र सिंह ठाकुर, धनंजय कुमार, विजय गोप, संतोष मुखी, अभिनव महतो, राकेश कुमार, अंशु सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान भुगनु सरदार, मनोरंजन सरदार, ईश्वर लाल सरदार, रतन सरदार, मिल्स सरदार एवं कमल सरदार सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।