Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Potka News: पोटका में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक बरामद, 14 वर्षीय बालक निरुद्ध

Potka News: पूर्वी सिंहभूम में चोरी की मोटरसाइकिल के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पोटका पुलिस को सफलता मिली है। एंटी क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। मामले में बाइक चला रहे 14 वर्षीय बालक को निरुद्ध किया गया है।


पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल वाहनों की जांच कर रहे थे।

पूछताछ में चोरी की बताई बाइक

करीब 12:30 बजे पुलिस की नजर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घूम रहे एक बालक पर पड़ी। पुलिस ने बाइक को रोककर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बाइक के चोरी की होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद वाहन का मिलान पुलिस रिकॉर्ड से किया गया। जांच में मोटरसाइकिल का संबंध पोटका थाना कांड संख्या 43/26, दिनांक 19 अगस्त 2026 से पाया गया। यह मामला BNS की धारा 303(2) के तहत दर्ज है।


बाइक जब्त, बालक को लिया गया निरुद्ध

पुलिस ने JH22E 1597 नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। मामले में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डुगरीडीह गांव निवासी 14 वर्षीय बालक को निरुद्ध किया गया है। कार्रवाई में पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, पु.अ.नि. कुंदन कुमार वर्मा, हवलदार अजय कालिंदी और आरक्षी जोबाकिम तिर्की शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !