Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Potka News : तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, सड़क पर भैंसों के झुंड को कुचला

Potka News : पोटका थाना क्षेत्र के हाता-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर पावरू पहाड़ चौक के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर चल रहे भैंसों के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो सड़क पर पलट गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


नियंत्रण खोते ही मवेशियों से भिड़ी बोलेरो


स्थानीय लोगों के अनुसार बोलेरो जमशेदपुर से हाता की ओर जा रही थी। तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क पर चल रहे मवेशियों से जा भिड़ा।

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल मवेशी सड़क किनारे तड़पते रहे, जबकि स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई।


ग्रामीणों ने उठाई मुआवजे और कार्रवाई की मांग


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृत मवेशियों को हटाने और पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई। सूचना मिलने पर झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !